*विभिन्न गतिविधियों के समन्वय हेतु उपायुक्त श्रीमती सपना सोलंकी होंगी नोडल अधिकारी*
नोवेल कोरोना वायरस के संभावित खतरों के रोकथाम के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने उपायुक्त राजस्व श्रीमती सपना पंकज सोलंकी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वे संभाग के समस्त जिलों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे तथा संभागायुक्त को आवश्यक कार्यवाही से अवगत कराएंगी। श्री त्रिपाठी ने बताया कि इसका उद्देश्य कोरोना संक्रमण के खिलाफ समस्त गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन करना है।
addComments
एक टिप्पणी भेजें