बदनावर। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को थोकबंद इस्तीफे दिए। कांग्रेस के विधानसभा प्रवक्ता रहे मनोज सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य जी सिंधिया व विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आदरणीय राजवर्धन सिंह जी दत्तीगांव की पार्टी में हुई अवहेलना एवं अपमान को देखते हुए मन बड़ा दुखी हुआ। इससे आहत होकर हमने कांग्रेस पार्टी के समस्त पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को भी मेल कर दे दी है। निवेदन है कि हमारे त्यागपत्र तत्काल स्वीकृत करें। इस्तीफा देने वालो में दिनेश गिरवाल लोकसभा प्रत्याशी धार महू क्षेत्र, विक्रम पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बदनावर, विजय सिंह पंवार विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस बदनावर, आत्माराम जाट प्रदेश महामंत्री मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस, धर्मेंद्र सिंह नाथावत पूर्व विधायक प्रतिनिधि , मनोज सोलंकी कवि कांग्रेस विधानसभा प्रवक्ता व आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष बदनावर, संजय राठौड़ नागदा
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस बदनावर, राधेश्याम पाटीदार मंडलम अध्यक्ष तिलगारा, अशोक राठौड़
सेक्टर अध्यक्ष मुलथान, शिवनारायण पटेल जाबड़ा बोरदा सेक्टर अध्यक्ष, रामेश्वर पाटीदार
तिलगारा सेक्टर अध्यक्ष, रमेश जमादार भेसोला सेक्टर अध्यक्ष, दिलीप पटेल छायन सेक्टर अध्यक्ष व महेंद्र गोयल कांग्रेस नेता मुलथान आदि शामिल है। सोलंकी ने बताया कि आगामी दिनों में ओर भी कार्यकर्ता अपना इस्तीफा देंगे।
धार के बदनावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिए इस्तीफे
addComments
एक टिप्पणी भेजें