महू। संस्था" सत्संग" व मसीही कब्रस्तान व्यवस्था समिति के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय पार्षद एवं कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणा दत्त पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद, कैलाश दत्त पाण्डेय की अध्यक्षता में वृक्षा रोपण का कार्यक्रम किया गया। समिति द्वारा 75 पौधे लगाए गए जिनके पालन पोषण का जिम्मा भी समिति द्वारा लिया गया। श्रीमती पाण्डेय ने अपने संबोधन में पेड़ों का महत्व बताते हुए कहा कि पीपल का पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन देता है, बरगद का पेड़ 20 घंटे और नीम का पेड़ 18 घंटे ऑक्सीजन देता है। इन पेड़ों को प्राथमिकता के आधार पर कब्रस्तान और खाली भूमि पर लगाना चाहिए ताकि हम पर्यावरण को ठीक कर सके जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई और शहरी क्षेत्र में भी कॉलोनियों और निर्माण के नाम पर लगातार हो रही पेड़ों की कटाई पर्यावरण के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। हम राजनीतिक हिसाब से बहुत अधिक पौधे लगाने का कार्यक्रम भले ही ना करें गिनती के पौधे लगाएं लेकिन उनका पालन पोषण करें और उन्हें वृक्ष बनाएं। अतिथियों का स्वागत समिति की कोषाध्यक्ष मैडम पूर्णिमा सेठ ने किया, आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष नवीन टाटगे ने किया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।
मसीही समाज कब्रस्तान में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
addComments
एक टिप्पणी भेजें