मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय स्टाफ ने ली शपथ~ यशवंत जैन

विद्यालय स्टाफ के सहयोग से गमला नर्सरी तैयार की गई|


चंद्रशेखर आजाद नगर|नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ को मतदाता दिवस पर संस्था प्रभारी प्राचार्य निलेश द्वारा शपथ दिलाई गई |

देश के लोकतांत्रिक परपंराओं की मर्यादाओं को बनाएं रखने व लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुवे प्रत्येक निर्वाचन की प्रक्रिया में अपनी अहम् भूमिका निभाने की शपथ लेते हुवे स्टाफ सदस्यों ने दोहराया कि सभी अपने मत का बिना जाति,धर्म,वर्ग भेद,प्रलोभन के निर्भीक होकर उपयोग करते रहेगें| साथ ही सभी को अपने मत के स्वतंत्र उपयोग हेतु प्रोत्साहित भी करेंगे|मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यालय को आकर्षक बनाने हेतु विद्यालय परिसर में विशेष प्रजाति के पौधों की नर्सरी तैयार की गई| जिसमें विद्यालय स्टाफ के सहयोग से रंग-बिरंगे गमलों में तरह-तरह के पौधों का रोपण किया गया|


फोटो|

1-उत्कृष्ट विद्यालय स्टाफ द्वारा गमलों में लगाएं गये विशेष प्रजाति के पौधों का|

2- उत्कृष्ट विद्यालय,चंद्रशेखर आजाद नगर स्टाफ सदस्य मतदाता दिवस पर शपथ लेते हुए|



टिप्पणियाँ
Popular posts
देवली बालक छात्रावास में बच्चों में मोबाईल को लेकर हुआ था झगड़ा उसी से आहत होकर छात्र ने की आत्महत्या, गुसाई परिजनों ने घेरा हॉस्टल
चित्र
Health Check-Up Camp by Knee Xpert: A Step Toward Employee Wellness
चित्र
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ मैटी का इंदौर में मनाया जन्मदिन, डॉ मैटी नें 1865 में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का अविष्कार किया
चित्र
मास्टर चंदगी राम अखाड़ा की उभरती होनहार महिला पहलवान कशिश वर्मा ने जीती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप
चित्र
नी एक्सपर्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर: कर्मचारियों के कल्याण की ओर एक कदम
चित्र