मंदिर में लगा भक्तो का तात भक्तों ने लगाए भोलेनाथ के जयकारे, चल समाहरो के साथ लगे जयकारे

 आशीष यादव, अनारद/धार

महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सुबह आरती की गई और इसके बार शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का मेला लगा रहा। सैकडो की सख्या में श्रद्धालु महिला पुरूष यहां जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी कपिल बिल्लोरे ने बताया कि महा शिवरात्रि का त्यौहार पर सुबह चार बजे से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। इस दिन भगवान शिव का उपवास रखना काफी फलदायी माना जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान भोले अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।


आसपास के गावों में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया

अनारद महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा हवन-यज्ञ के साथ फलयारी का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वालों का ताता लगा रहा। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रही। महिलाएं एवं युवतिया घरों से सज-धजकर भगवान शिव की पूजा के लिए मंदिरों में पहुची।महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरा दिन मंदिर में भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। गाव सकतली, बिलोदा ,पचलाना,तीसगांव मलगांव उमरिया रामपुर तोरनोद आदि गांवों में महाशिवरात्रि बड़े जोरशोर से मनाया गया। मंदिर पर युवा मंडल सदस्यों के सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही श्रद्धापूर्ण भाव से मनाया गया। वही शिव मन से पूजा करने वाले अपने आराधकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। 


पुरे गाँवो में निकला जुलूस:

महाशिवरात्रि के पर्व पर गांव अनारद में भगवान भोलेनाथ का चल समारोह निकाला गया जिसमें गांव में जगह-जगह भोलेनाथ का स्वागत किया गया वहीं पर डीजे के बैंड के आगे महिलाओं व युवा नाचते हुए भोलेनाथ का नगर भ्रमण कराया वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे वही भोलेनाथ के चल समाहरो के पहले पूरे गाँव की सड़कों को पानी से धोकर सड़क को साफ किया गया वही चल समाहरो में भोले नाथ के जयकारे के साथ जुलूस निकाला । 




टिप्पणियाँ
Popular posts
देवली बालक छात्रावास में बच्चों में मोबाईल को लेकर हुआ था झगड़ा उसी से आहत होकर छात्र ने की आत्महत्या, गुसाई परिजनों ने घेरा हॉस्टल
चित्र
Health Check-Up Camp by Knee Xpert: A Step Toward Employee Wellness
चित्र
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ मैटी का इंदौर में मनाया जन्मदिन, डॉ मैटी नें 1865 में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का अविष्कार किया
चित्र
मास्टर चंदगी राम अखाड़ा की उभरती होनहार महिला पहलवान कशिश वर्मा ने जीती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप
चित्र
नी एक्सपर्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर: कर्मचारियों के कल्याण की ओर एक कदम
चित्र