भाजपा कार्यकर्ताओं ने 42 वें स्थापना दिवस पर अपने घरों पर पार्टी झंडा फहराकर धूमधाम से मनाया

 आशीष यादव, धार

जिला मुख्यालय सहित1921 मतदान केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का लाइव सम्बोधन सुना

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने धामनोद मंडल के ग्राम डहीवर बूथ नंबर 158 पर भाजपा स्थापना दिवस मनाया

6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी 37 मंडलो में 1921 बूथों पर बड़े उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने धामनोद मंडल के ग्राम डहीवर बूथ क्रमांक 158 पर भाजपा स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। तो वही जिला मुख्यालय पर पूर्व विधायक करण सिंह पंवार व किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया एवं  भाजपा नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का झंडा वंदन कर भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा  ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी,पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के ततपश्चात देश के यसस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लाइव संबोधन को बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा व भाषण को एकचित होकर सुना गया। इससे पूर्व  राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा जी का संबोधन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाइव सुना। इसके अलावा जिला, मंडल,एवं बूथ स्तर पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता निर्धारित स्थान पर कार्यकर्ता एकत्रित होकर पार्टी का झण्डा फहराया व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भी फहराया।  इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौर,भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, भाजपा नेता नरेश राजपुरोहित,वरिष्ठ नेता डॉ शरद विजयवर्गीय ,नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर,नितेश अग्रवाल,जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम सौलंकी, आशीष गोयल,दीपक पवार,दीपक शर्मा, कालीचरण सोनवानिया, शिव पटेल,अजय फकीरा, पार्षद राजेश सिसोदिया,हुकुम लश्करी ,रवि मेहता,ईश्वर जाट,राजेश डाबी, पुरषोत्तम चौहान,राजेश हारोड़, सोनिया राठौर,अंकित भावसार,राजेश मुवेल,दीपक सिंधी ,देवेंद्र रावल ,सोनू रघुवंशी,अंकित जैन,देवीलाल लश्करी,जसप्रीत डंग, प्रवीण टांक, नवदीप चौहान,लक्षण पटेल,राजेंद्र राठौड़ ,पायल गोयल,सीमा पाल, प्रज्ञा ठाकुर,प्रतिभा शर्मा,मीना दुबे, डाली जाधव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही धामनोद मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष ,पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर,जिला महामंत्री जयराम गावर, पूर्व विधायक कालू सिंह ठाकुर , मंडल अध्यक्ष सतीश चौधरी,रामलाल यादव उपस्थित रहे।जिले में जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने मंडल में उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ
Popular posts
देवली बालक छात्रावास में बच्चों में मोबाईल को लेकर हुआ था झगड़ा उसी से आहत होकर छात्र ने की आत्महत्या, गुसाई परिजनों ने घेरा हॉस्टल
चित्र
Health Check-Up Camp by Knee Xpert: A Step Toward Employee Wellness
चित्र
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ मैटी का इंदौर में मनाया जन्मदिन, डॉ मैटी नें 1865 में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का अविष्कार किया
चित्र
मास्टर चंदगी राम अखाड़ा की उभरती होनहार महिला पहलवान कशिश वर्मा ने जीती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप
चित्र
नी एक्सपर्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर: कर्मचारियों के कल्याण की ओर एक कदम
चित्र