अलीराजपुर जिले की स्थापना दिवस पर चंद्रशेखर आजाद नगर में गौरव रैली का आयोजन

यशवंत जैन

 चंद्रशेखर आजाद नगर |अलीराजपुर जिले की स्थापना वर्षगांठ पर नगर के चंद्रशेखर आजाद नगर में गौरव रैली का आयोजन जनपद पंचायत प्रांगण से एसडीएम कार्यालय तक नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर एवं एसडीएम सुश्री किरण आंजना के अगवानी में प्रातः 7 बजे किया गया|

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 17 मई 2008 को प्रदेश के नवीन जिले के रूप में अलीराजपुर जिले का गठन किया गया था |जिसके स्थापना वर्ष के रूप 17 मई से पूर्व से अलीराजपुर जिले के जिला कलेक्टर राघवेंद्रसिंह तोमर के मार्गदर्शन में साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले स्तर पर किया जा रहा हैं| इसी क्रम में जिला कलेक्टर के निर्देश पर चंद्रशेखर आजाद नगर में समस्त विभागों के कर्मचारी व अधिकारियों की उपस्थिति में गौरव रैली का आयोजन नगर की जनपद पंचायत प्रांगण से एडीएम कार्यालय तक मुख्य मार्ग से होकर पैदल किया गया|

गौरव रैली में नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर, एसडीम सुश्री किरण आंजना, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर, जनपद सीईओ रविंद्र गुप्ता,थाना प्रभारी विजयसिंह देवड़ा,खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेंद्र बैरागी,नायब तहसीलदार रानू माल सहित शिक्षा विभाग,राजस्व विभाग,पुलिस विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,कृषि विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग,नगर पंचायत आदि अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने रैली में भाग लिया|




फोटो 1- चंद्रशेखर आजाद नगर में गौरव रैली के आयोजन अवनर पर नपा अध्यक्ष निर्मला डावर,एसडीएम सुश्री किरण आंजना व अन्य कर्मचारियों


टिप्पणियाँ
Popular posts
देवली बालक छात्रावास में बच्चों में मोबाईल को लेकर हुआ था झगड़ा उसी से आहत होकर छात्र ने की आत्महत्या, गुसाई परिजनों ने घेरा हॉस्टल
चित्र
Health Check-Up Camp by Knee Xpert: A Step Toward Employee Wellness
चित्र
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ मैटी का इंदौर में मनाया जन्मदिन, डॉ मैटी नें 1865 में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का अविष्कार किया
चित्र
मास्टर चंदगी राम अखाड़ा की उभरती होनहार महिला पहलवान कशिश वर्मा ने जीती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप
चित्र
नी एक्सपर्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर: कर्मचारियों के कल्याण की ओर एक कदम
चित्र