पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा ने पौधा रोपण कर फल वितरण किया

 आशीष यादव, धार 

पंडित दीनदयाल जी ने मानवता की सेवा और अंत्योदय के कल्याण की दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित की है - राजीव यादव



प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को युवा मोर्चा सेनापति नगर मंडल द्वारा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता की आरती एवं सेवा पखवाड़ा के तहत पौधारोपण कर वृद्धा आश्रम में फल वितरण किए । अंत में सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की “मन की बात” सुनी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा,सामाजिक कार्यकर्ता डॉ दीपेन्द्र शर्मा , डॉ जितेंद्र चावड़ा , भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन,,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ,युवा मोर्चा सेनापति नगर मंडल अध्यक्ष मनीष मकवाना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राजीव यादव ने कहा कि हम पं. दीनदयाल जी के बताये अंत्योदय के मार्ग पर चलकर सरकार के माध्यम से जनता की सेवा और गरीबों के कल्याण के काम करते रहेंगे। हम सभी अत्यंत सौभाग्यशाली हैं, कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने और उसे विचारधारा देने में सबसे बड़ा योगदान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का ही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना और विस्तार में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ प्रारंभ से ही पं. दीनदयाल उपाध्याय जी जुट गये। गरीब ही अपना भगवान है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार भी इसी रास्ते पर चल रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना, संबल योजना, निःशुल्क शिक्षा, जन्म के पहले और बाद में गरीब बहनों के खाते में पैसे डालना, कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने मानवता की सेवा और अंत्योदय के कल्याण की जो दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित की है, वह सर्वदा हम सबको अपने सेवा धर्म के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी। दीनदयाल जी के तेजस्वी विचारों के प्रकाश में हम सब राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार ,युवा मोर्चा सेनापति नगर मंडल अध्यक्ष मनीष मकवाना, भाजपा नगर महामंत्री राजेश डाबी और पुरुषोत्तम चौहान, कमलेश पाटीदार विजय मीणा अमित शर्मा सौरभ त्रिपाठी अक्षय कपूर सूरज जैन अंकित लश्करी विशाल चावड़ा चंकी पांडे संजय पटेल तन्मय पवार जीवन यादव केशव धानक विशाल चावड़ा कपिल मिस्त्री नरेन्द्र डोडिया रोहित पांचाल शैलेंद्र गुज्जरवाडिया अमन लश्करी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

टिप्पणियाँ
Popular posts
देवली बालक छात्रावास में बच्चों में मोबाईल को लेकर हुआ था झगड़ा उसी से आहत होकर छात्र ने की आत्महत्या, गुसाई परिजनों ने घेरा हॉस्टल
चित्र
Health Check-Up Camp by Knee Xpert: A Step Toward Employee Wellness
चित्र
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ मैटी का इंदौर में मनाया जन्मदिन, डॉ मैटी नें 1865 में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का अविष्कार किया
चित्र
मास्टर चंदगी राम अखाड़ा की उभरती होनहार महिला पहलवान कशिश वर्मा ने जीती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप
चित्र
नी एक्सपर्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर: कर्मचारियों के कल्याण की ओर एक कदम
चित्र