धार के कुक्षी में दर्दनाक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूरो की मौत, एक गंभीर घायल

 आशीष यादव, धार 


हादसे को लेकर पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट, पीडितों की हर संभव मदद करे सरकार

शहर के कचहरी चौक स्थित जर्जर मकान की दीवार गिरने से तीन लोगो की मौत हो गई है साथ ही एक युवक गंभीर रुप से घायल है। एसडीओपी, पुलिस और नगर परिषद का अमला भी माैके पर पहुंचा है जिन्‍होंने दबे हुए लोगो को मलबे से निकालने का प्रयास किया। एक गंभीर घायलों को एबुलेंस की मदद से बडवानी रैफर किया गया। हादसा कचहरी चौक में एक निर्माणाधीन मकान के पास जर्जन मकान की दीवार गिरने से हुआ है।


कुक्षी के कचहरी चौक स्थित एक निर्माणधीन मकान के पास बने जर्जर मकान की दीवार करीब 4.30 भरभरा कर गिर गई जिसके मलबे में 4 लोग दब गए। मलबे में दबने से गोविंद पिता कालू ग्राम खेडली उम्र 32 वर्ष, रूप सिंह पिता दरियाव सिंह ग्राम प्लासी उम्र 35 वर्ष, राकेश पिता नारायण ग्राम प्लासी की मृत्यु हो गई। वही एक गंभीर घायल चैन सिंह पिता भेरू सिंह बामनीया ग्राम अमलाल को बडवानी रैफर किया गया है। मकान की दीवार गिरने से कचहरी चौक में अफरा तफरी का माहौल बन गया। तत्काल मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया। घटनास्थल एसडीओपी बीलवाल सिंह बल के साथ पहुच। तहसीलदार और नगर परिषद की टीम ने लोगो की मदद से दबे हुए लोगों को निकाला गया जिन्हें एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल तक ले जाया गया।


पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने किया ट्वीट

कुक्षी की घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने भी एक ट्वीट किया है जिसमें उन्‍होने हादसे पर दुख जताते हुए सरकार से पीडितो की हर संभव मदद करने की बात कही है। 



टिप्पणियाँ
Popular posts
देवली बालक छात्रावास में बच्चों में मोबाईल को लेकर हुआ था झगड़ा उसी से आहत होकर छात्र ने की आत्महत्या, गुसाई परिजनों ने घेरा हॉस्टल
चित्र
Health Check-Up Camp by Knee Xpert: A Step Toward Employee Wellness
चित्र
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ मैटी का इंदौर में मनाया जन्मदिन, डॉ मैटी नें 1865 में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का अविष्कार किया
चित्र
मास्टर चंदगी राम अखाड़ा की उभरती होनहार महिला पहलवान कशिश वर्मा ने जीती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप
चित्र
नी एक्सपर्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर: कर्मचारियों के कल्याण की ओर एक कदम
चित्र