सिया के राम में सीता बनीं अभिनेत्री सारिका दीक्षित, हिंदी महानाट्य का मंचन 21 अक्टूबर को रविंद्रनाटय गृह में होगा

 


इंदौर। नवरात्रि के अवसर पर रंग मंच आर्ट ऑफ ड्रामा इंदौर की जनता को हिंदी महानाट्य की सौगाते देने जा रहा है। सिया के राम का मंचन रविंद्रनाट्य गृह में किया जाएगा जिसमें 40 कलाकारों द्वारा रामायण के पात्र को जीवंत किया जाएगा। इस महानाट्य की तैयारियां पिछले तीन महिनों से की जा रही है।

  इंदौर के रविंद्रनाट्य गृह में 21 अक्टूबर की शाम साढ़े सात बजे से हिंदी महानाट्य सिया के राम का शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। दो घंटे नॉन स्टॉप चलने वाले हिंदी महानाट्य सिया के राम श्रीराम की भूमिका नाट्य निर्देशक संदीप दुबे द्वारा निभाई जाएगी। सीता की भूमिका टीवी एक्टेस व मॉडल सरिका दीक्षित द्वारा निभाई जाएंगी। सरिका दीक्षित इस के पहले भी कई नाटकों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। इसके साथ ही वे कई टीवी सीरियल तथा फिल्म में भी अदाकारी दिखा चुकी है। रावण का किरदार युवा कलाकार संजय शर्मा करेंगे। हनुमानजी का किरदार प्राभांशु चौबे द्वारा अदा किया जाएगा व लक्ष्मण का किरदार अर्पित सिंह ठाकुर द्वारा निभाया जाएगा। सभी 40 कलाकार स्टेज पर रामायण को उम्दा तरीके से प्रदर्शित करने के लिए तीन महिने से रोजाना 3 घंटे अभ्यास कर रहे है। हिंदी महानाट्य में सभी कलाकारों की वास्तविक आवाज होगी। शो के दौरान रिकॉडिंग अवाज नहीं होगी। भारत के काव्य ग्रंथ रामायण की यादें दर्शकों के मन मस्तिष्क पर अमिट छाप छोडेंगी। महाना्टय सिया के राम में वरमाला, भरत मिलाप, राम-रावण युद्ध, रावण वध और अग्निपरीक्षा दृश्य बेहद उम्दा तरीके से निभाए गए है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
देवली बालक छात्रावास में बच्चों में मोबाईल को लेकर हुआ था झगड़ा उसी से आहत होकर छात्र ने की आत्महत्या, गुसाई परिजनों ने घेरा हॉस्टल
चित्र
Health Check-Up Camp by Knee Xpert: A Step Toward Employee Wellness
चित्र
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ मैटी का इंदौर में मनाया जन्मदिन, डॉ मैटी नें 1865 में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का अविष्कार किया
चित्र
मास्टर चंदगी राम अखाड़ा की उभरती होनहार महिला पहलवान कशिश वर्मा ने जीती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप
चित्र
नी एक्सपर्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर: कर्मचारियों के कल्याण की ओर एक कदम
चित्र