महू। *फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महू ब्राह्मण समाज द्वारा महू थाने पर पहुंचकर अनुराग कश्यप के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग करते हुए महू कोतवाली में प्रभारी थाना प्रभारी को आवेदन दिया। सर्व ब्राह्मण समाज एवं ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा दिए गए आवेदन में दर्शाया गया की उक्त अनुराग कश्यप द्वारा जानबूझकर जातिगत टिप्पणी कर सकल ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करते हुए सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज का अपमान किया गया उनकी घृणित मानसिकता एवं जातिगत विद्वेष की भावना को सार्वजनिक प्लेटफार्म सोशल मीडिया पर प्रदर्शित कर अन्य वर्गों में ब्राह्मण समाज के खिलाफ जातिगत जहर फैलाने एवं मानव समाज में आपसी मतभेद पैदा करने का घृणित कुत्सित प्रयास किया है।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं दिनेश शर्मा, वरिष्ठ सदस्य पं शैलेन्द्र शुक्ला, आद्यगौड गौड ब्राह्मण महापंचायत महू के सचिव पं विवेक शर्मा, पं राजेश शर्मा, ब्राह्मण युवा परिषद के पं रामबाबू शर्मा , पं अजीत मुद्गल, पं नितेश शर्मा, पं रोहित जोशी, पं शिवांग तिवारी, पं सागर शर्मा, पं पंकज जोशी, पं विशाल शर्मा, पं मुकुल शर्मा, पं टोनी शर्मा आदि सहित ब्राह्मण युवा परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन ब्राह्मण युवा परिषद के अध्यक्ष पं अमित जोशी ने किया आभार ब्राह्मण युवा परिषद के सचिव पं दीपेश शर्मा ने माना। उक्त जानकारी प्रचार मंत्री पं महेश शर्मा ने दी।*
addComments
एक टिप्पणी भेजें