महू। आद्यगौड गौड ब्राह्मण महापंचायत महू द्वारा स्थानीय सांघी स्ट्रीट पर श्री महावीर जयंती महोत्सव की शोभायात्रा का स्वागत किया गया। अध्यक्ष पं दिनेश शर्मा, सचिव पं विवेक शर्मा द्वारा भगवान महावीर जी की आरती उतारी गई उपस्थित सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य पं रामबाबू शर्मा ,पं ऋषिराज जी शर्मा, भगवान परशुराम जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष पं अंजनी जोशी, पंचायत के कोषाध्यक्ष पं विजय शर्मा, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की कोषाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश शर्मा, पंचायत के उपाध्यक्ष पं आशीष शर्मा, पं पवन शर्मा, पं अक्षय महर्षि, पं धर्मेंद शर्मा, पं यश तिवारी, श्रीमती शीतल तिवारी, पं नितिन महर्षि, पं कार्तिक शर्मा आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रचार मंत्री महेश शर्मा ने दी।
श्री महावीर जयंती पर शोभायात्रा का स्वागत किया
addComments
एक टिप्पणी भेजें